Saraikela News: रिचीतुका गांव में लगा 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर
सराईकेला, सितम्बर 9 -- Saraikela News: राजनगर। राजनगर प्रखंड के बंदु पंचायत अंतर्गत ग्राम रिचीतुका में पांच दिनों से खराब पड़े ट्रांसफार्मर के कारण ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर थे। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए सांसद जोबा माझी के निर्देश पर बिजली विभाग ने तत्काल 100 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराया। बुधवार को झामुमो के केंद्रीय सदस्य विशु हेंब्रम एवं बुद्धिजीवी मोर्चा के जिलाध्यक्ष दुर्गालाल मुर्मू ने कार्यकर्ताओं संग नए ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन किया। इस दौरान विशु हेंब्रम ने कहा कि ग्रामीणों की बिजली समस्या को सांसद जोबा माझी के संज्ञान में लाया गया था। सांसद के निर्देश पर बिजली विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नया ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराया। यह भी पढ़ें- Saraikela News: पांच दिनों से अंधेरे में डूबे रिचीतुका गांव में लगा 100...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.