Saraikela News: राहगीर को बचाने में बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त; दंपती घायल
सराईकेला, अगस्त 23 -- Saraikela News: सरायकेला। सरायकेला व्यवहार न्यायालय मोड़ के पास रविवार अपराह्न करीब 3:30 बजे एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार दंपती घायल हो गए। उनकी दो वर्षीय बेटी को मामूली खरोंच आई। गनीमत रही कि बाइक चालक ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई और उनके सिर पर गंभीर चोट नहीं आई। मिली जानकारी के अनुसार, कुचाई थाना क्षेत्र के कुंजाडीह निवासी बुबाई हेम्ब्रम (50 वर्ष) गम्हरिया के मिरूडीह में रह कर एक कंपनी में काम करते हैं। वे छुट्टी पर गांव आए हुए थे। रविवार को वे पत्नी प्रमिला हेम्ब्रम (40 वर्ष) और दो साल की बेटी के साथ बाइक से वापस गम्हरिया लौट रहे थे। इसी दौरान कोर्ट मोड़ के पास अचानक एक व्यक्ति सड़क पार करने लगा जिसे बचाने के चक्कर में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वे सड़क पर गिर पड़े। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.