Saraikela News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर खरसावां में फुटबॉल व दुगनी में तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन
सराईकेला, अगस्त 29 -- Saraikela News: खरसावां। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला प्रशासन की ओर से आर्चरी अकादमी दुगनी में तीरंदाजी प्रतियोगिता और अर्जुना स्टेडियम खरसावां में ध्यानचंद कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार ने कहा कि मेजर ध्यानचंद ने हॉकी के जादूगर के रूप में भारतीय हॉकी को विश्व पटल पर गौरवान्वित किया। उनकी जन्मतिथि को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उनके खेल योगदान को याद करते हुए शनिवार को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने का माध्यम है। अर्जुना स्टेडियम खरसावां में आयोजित मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.