Saraikela News: राज्य सीनियर कुश्ती के लिए जिले के खिलाड़ियों का चयन 1 को
सराईकेला, अक्टूबर 23 -- Saraikela News: सरायकेला, संवाददाता । सरायकेला-खरसावां जिला कुश्ती संघ की ओर से राज्य स्तरीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन 1 नवंबर को होगा। यह चयन गम्हरिया स्थित टीजीएस कॉलोनी के अरुणोदय क्लब परिसर में सुबह 9 बजे से शुरू होगा। इस में जिले भर के सीनियर वर्ग के पहलवान भाग ले सकते हैं। चयन के आधार पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी नवंबर के अंतिम सप्ताह में रांची में आयोजित होने वाली झारखंड राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला कुश्ती संघ की ओर से यह जानकारी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.