सराईकेला, जुलाई 16 -- Saraikela News: राजनगर। पूर्व मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक चम्पाई सोरेन के निर्देश पर विधायक प्रतिनिधि सनद आचार्य ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की आपातकालीन सेवा, मरीज पंजीकरण केंद्र, दवा वितरण केंद्र तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्याम सोरेन से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठे। सनद आचार्य ने बताया कि दो दिन पूर्व जिला स्तर से भेजी गई कैल्शियम टैबलेट की एक्सपायरी सितंबर माह में है, जिस पर उन्होंने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि कम शेष अवधि वाली दवाओं की आपूर्ति मरीजों के हित में नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले तीन महीनों में सीएचसी राजनगर में ...