सराईकेला, अगस्त 22 -- Saraikela News: राजनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर में दवाइयों, चिकित्सा उपकरणों, स्वास्थ्य सामग्री एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की खरीद प्रक्रिया को व्यवस्थित, नियमबद्ध और पारदर्शी बनाने के लिए आठ सदस्यीय क्रय समिति का गठन किया गया। समिति का गठन महालेखाकार कार्यालय के पत्रांक-542 के आलोक में किया गया। समिति गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में चिकित्सा पदाधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को शामिल करते हुए खरीद प्रक्रिया से संबंधित जिम्मेदारियां निर्धारित की गईं। आदेश में सभी नामित सदस्यों को बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया। जारी आदेश के अनुसार डॉ. वीरांगना सिंकू को क्रय समिति का अध्यक्ष और डॉ. श्याम सोरेन को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं डॉ. शरदचंद्र सरदार, प्रवीर कुमार दंडपात, देवला सोरेन...