Saraikela News: राजनगर सीएचसी की नई चिकित्सा प्रभारी डॉ. वीरांगना सिंकू ने संभाला पदभार
सराईकेला, जुलाई 24 -- Saraikela News: राजनगर। राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में नई चिकित्सा प्रभारी के रूप में डॉ. वीरांगना सिंकू ने पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया तथा चिकित्सा सुविधाओं व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डॉ. सिंकू ने स्टाफ से परिचय प्राप्त करते हुए कहा कि मरीजों को बेहतर एवं समय पर इलाज मुहैया कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों से समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर सीएचसी के डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कर्मियों ने नई चिकित्सा प्रभारी का स्वागत किया। डॉ. सिंकू ने अस्पताल की सेवाओं को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.