सराईकेला, सितम्बर 8 -- Saraikela News: सरायकेला। राजनगर-सरायकेला मुख्य मार्ग पर सारंगपोसी गांव के पास सड़क की बदहाली अब आम जनता और वाहन चालकों के लिए बड़ी मुसीबत बन चुकी है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण पिछले 36 घंटों से इस मार्ग पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप है। शनिवार और रविवार को लगातार हुए दो हादसों के बाद स्थिति गंभीर हो गई है और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। इस बीच झारखंड आंदोलनकारी संघ ने उग्र आंदोलन की चेतावनी देते हुए प्रशासन को 15 दिनों का समय दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात सारंगपोसी गांव के पास बड़ा गड्ढा पार करने के दौरान एक हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। अभी प्रशासन इस संकट से निपट भी नहीं पाया था कि रविवार सुबह ठीक उसी जगह पर एक दूसरा हाइवा भी गड्ढे में फंस गया। दोनो...