Saraikela News: राजनगर में मध्य रात्रि सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बोलेरो क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस
सराईकेला, जुलाई 16 -- Saraikela News: राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर में मंगलवार देर रात एक सड़क दुर्घटना हुई। जानकारी के अनुसार बोलेरो (जे एच 05 ए एम 0220) की किसी अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। वहीं बोलेरो चालक भी घटनास्थल छोड़कर चला गया, जिससे दुर्घटना के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका। घटना की सूचना मिलने पर राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा अज्ञात वाहन और बोलेरो चालक की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.