Saraikela News: राजनगर में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, टेंपो चालक फरार
सराईकेला, जुलाई 20 -- Saraikela News: राजनगर । राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत महाराजगंज में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में ओडिशा के मयूरभंज जिले के मघुआ (तुरीबासा) निवासी बिष्णु बिरुली गंभीर रूप से घायल हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिष्णु बिरुली अपनी मोटरसाइकिल से राजनगर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान उनके आगे चल रहे एक टेंपो से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही वे सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए तत्काल घायल को राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। अस्पताल प्रशासन द्वारा घायल के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दुर्घटना के तुरंत बाद टेंपो चालक मौके का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.