Saraikela News: राजनगर में भीषण सड़क दुर्घटना, कार सवार सात घायल
सराईकेला, नवम्बर 23 -- Saraikela News: राजनगर क्षेत्र के हैंसल से जगधात्री मेला देखकर हंसी-खुशी घर लौट रहे सात युवकों के साथ रविवार की रात दर्दनाक हादसा हो गया। बागरईसाई में सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर में उनकी अर्टिगा कार पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी सात युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। कार में बुरी तरह फंसे युवकों को बाहर निकालने के लिए कटर मशीन की मदद लेनी पड़ी।मिली जानकारी के अनुसार, जगधात्री मेला देखकर लौट रहे सुमित कामिला, विवेक राणा, अभिषेक प्रमाणिक, चंदन सिंह देव, रंजन सिंह देव, रौनक दास और शिवा नायक अर्टिगा कार से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर खड़े एक ट्रेलर से उनकी कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.