सराईकेला, अक्टूबर 28 -- Saraikela News: राजनगर,संवाददाता । राजनगर प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं का विसर्जन धूमधाम से किया गया। राजनगर मुख्य बाजार सहित विभिन्न गांवों की पूजा समितियों की ओर से विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना के बाद मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान गाजे-बाजे और आतिशबाजी के बीच श्रद्धालु मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं के साथ विसर्जन जुलूस में शामिल हुए। पूरे माहौल में भक्तिमय उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां लक्ष्मी को विदाई दी और अगले वर्ष फिर से आगमन की कामना की। विसर्जन के साथ ही क्षेत्र में लक्ष्मी पूजा का समापन हो गया। यह भी पढ़ें- Dumka News: केन्द्रघाटा में धूमधाम से संपन्न हुई माँ लक्ष्मी पूजा, 200 साल पुरानी परंपरा और आधुनिक उत्साह का दिखा अनूठा संगम यह भी प...