Saraikela News: राजनगर में दो बाइकों की टक्कर, दो युवक घायल
सराईकेला, सितम्बर 5 -- Saraikela News: राजनगर। राजनगर ग्रामीण बैंक के समीप शनिवार दोपहर करीब तीन बजे दो बाइकों की टक्कर में दो युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान राजनगर आमलटोला निवासी अनिल महतो (19) और बागबेड़ा निवासी बाजू हेम्ब्रम (22) के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, दोनों युवक एकेडमिक इंग्लिश स्कूल राजनगर में आयोजित शिक्षक दिवस कार्यक्रम देखने के बाद बाइक से आमलटोला स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान ग्रामीण बैंक के समीप दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दुर्घटना में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। इनमें से एक बाइक बिना नंबर की बताई जा रही है।घटना की सूचना मिलने पर झामुमो बुद्धिजीवी मोर्चा के सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष दुर्गा लाल मुर्मू मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल अपनी निजी वाहन से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.