सराईकेला, अक्टूबर 14 -- Saraikela News: राजनगर, संवाददाता। राजनगर प्रखंड क्षेत्र में दुर्गापूजा को लेकर उत्साह चरम पर है। राजनगर ब्लॉक मैदान सहित ईचा, एदल, बड़ा कुनाबेड़ा, सोसोमली, रांजड़, गोलोकुटुंग, बड़ा कांकी और सिजुलता में दुर्गोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए पूजा समितियां तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हैं। कहीं पंडाल निर्माण का कार्य चल रहा है, तो कहीं मूर्तिकार मां दुर्गा की प्रतिमा को अंतिम रूप देने में लगे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समितियों की ओर से विभिन्न व्यवस्थाएं की जा रही हैं। राजनगर सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष दिलीप राउत ने बताया कि पूजा की तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। यह भी पढ़ें- Saraikela News: राजनगर में दुर्गोत्सव की तैयारी तेज, छ...