सराईकेला, सितम्बर 2 -- Saraikela News: राजनगर। राजनगर के रांजड़ और छोटाकांकी गांव के बीच स्थित चेकडैम में मंगलवार को नहाने के दौरान 28 वर्षीय युवक पानी में डूब गया। युवक की पहचान रांजड़ निवासी प्रद्युम्न प्रधान के रूप में हुई है। काफी तलाश के बाद एनडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी,हालांकि देर रात तक कोई सुराग नहीं मिल पाया था। प्रद्युम्न स्कूली वैन का चालक था। जानकारी के अनुसार प्रद्युम्न स्कूली बच्चों को वाहन से छोड़कर वापस लौटने के बाद रोजाना की तरह चेकडैम में नहाने गया था। उसके साथ छह युवक नहाने गए थे, जिसमें प्रद्युम्न और दो अन्य युवक चेक डैम में नहाने उतरे थे। इसी दौरान अचानक चेकडैम में पानी का जलस्तर बढ़ गया और तेज बहाव की चपेट में आने से उसका संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते वह पानी की तेज धार में बह गया और लापता हो गया,जबकि अन्य दो युवक...