सराईकेला, सितम्बर 1 -- Saraikela News: राजनगर। राजनगर प्रखंड संसाधन केंद्र में मंगलवार को नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत उल्लास साक्षरता पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीपीओ मारथा टोपनो ने की। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र में चिन्हित निरक्षर लोगों को साक्षरता अभियान से जोड़ने और उनका पंजीकरण कराने की रणनीति पर चर्चा हुई। बीपीओ मारथा टोपनो ने बताया कि आगामी 3 सितंबर तक विशेष अभियान चलाकर प्रखंड क्षेत्र के चिन्हित निरक्षर लोगों का पंजीकरण कराया जाएगा। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को साक्षरता कार्यक्रम से जोड़ना है, ताकि वे पढ़ने-लिखने के साथ दैनिक जीवन में आवश्यक ज्ञान और जानकारी हासिल कर सकें।उन्होंने कहा कि अभियान को केवल विद्यालयों तक सीमित नहीं रखा जाएगा। स्थानीय समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए घर-घर संप...