Saraikela News: राजनगर में आज कोल्हान आयुक्त का दौरा, तैयारियों का अपर उपायुक्त ने लिया जायजा
सराईकेला, जुलाई 28 -- Saraikela News: राजनगर। कोल्हान आयुक्त रवि रंजन कुमार विक्रम के बुधवार को प्रस्तावित राजनगर क्षेत्र दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लेने मंगलवार को अपर उपायुक्त हर्षवर्धन राजनगर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर आयुक्त के भ्रमण कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की। आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान अपर उपायुक्त ने बीडीओ एवं सीओ को आयुक्त के भ्रमण रूट चार्ट को अंतिम रूप देने, निरीक्षण स्थलों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आयुक्त के दौरे के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए तथा सभी विभाग निर्धारित दायित्वों का समय पर निर्वहन करें। निरीक्षण के दौरान कार्यालय परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.