Saraikela News: राजनगर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4 चुलाई भट्ठियां ध्वस्त
सराईकेला, अगस्त 16 -- Saraikela News: राजनगर।सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग का अभियान लगातार जारी है। उपायुक्त के निर्देश और उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में रविवार को राजनगर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई।आसूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने राजनगर थाना क्षेत्र के जनबानी और हनुमतबेड़ा गांव में छापेमारी की। इस दौरान अवैध रूप से संचालित चार चुलाई भट्ठियों को ध्वस्त किया गया। टीम ने मौके से करीब 7,100 किलोग्राम जावा महुआ और 140 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब बरामद की। उत्पाद विभाग ने बरामद अवैध उत्पाद को विधिसम्मत तरीके से जब्त कर लिया है। वहीं, अवैध चुलाई अड्डा संचालकों के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज करने की प्रक्रिया शुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.