सराईकेला, अक्टूबर 28 -- Saraikela News: राजनगर।हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग (एनएच-220) पर भुरकुली गांव के समीप बुधवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान ओडिशा के बालेश्वर जिले के सिमुलिया थाना क्षेत्र के माटियापाड़ा निवासी कमला कांत बारिक (35) के रूप में हुई है। हादसे के बाद चालक ट्रक के बुरी तरह क्षतिग्रस्त केबिन में फंस गया था। पुलिस ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत और जेसीबी की मदद से उसे बाहर निकाला। इसके बाद उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, राजनगर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक संख्या ओडी 22 वाई 1011 चाईबासा की ओर जा रहा था। इसी दौरान भुरकुली गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद अज्ञात वाहन का चालक म...