सराईकेला, जुलाई 20 -- Saraikela News: राजनगर। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और अपराध नियंत्रण को लेकर सरायकेला पुलिस पूरी तरह से रेस हो गई है। एसपी के निर्देश पर शनिवार को राजनगर-चाईबासा मुख्य मार्ग पर ड्रंक एंड ड्राइव और एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से वाहनों की सघन जांच की। चेकिंग के दौरान पुलिस ने जब राजनगर-चाईबासा मार्ग से गुजरने वाले वाहनों की जांच की तो दो भारी वाहनों (ट्रक, हाइवा) के चालकों को शराब के नशे में धुत पाया गया। ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने पर उनके शरीर में अल्कोहल की मात्रा निर्धारित सीमा से कहीं अधिक पाई गई। यह भी पढ़ें- Saraikela News: सरायकेला एसपी के आदेश पर एंटी क्राइम और ब्रेथ एनालाइजर से जांच में धराए दो शराबी ड्राइवर यातायात नियमों का उल्लं...