Saraikela News: राजनगर के बाना गांव में वज्रपात, एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलसा
सराईकेला, अगस्त 14 -- Saraikela News: सरायकेला। राजनगर प्रखंड अंतर्गत बाना गांव में गुरुवार की शाम वज्रपात गिरने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। इस हादसे में उसकी एक बकरी की भी मौत हो गई। घायल व्यक्ति की पहचान 40 वर्षीय उपेंद्र महतो के रूप में हुई है। वह मूल रूप से हेरमा गांव का निवासी है, जो वर्तमान में ससुराल बाना गांव में रह रहा था। घटना के तुरंत बाद परिजन उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल सरायकेला लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार शाम करीब 5 बजे की है। उपेंद्र महतो खेत की ओर अपनी बकरियों को लाने गया था। इसी बीच अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए वह अपनी बकरियों के साथ एक खाली पड़े मकान में रुक गया। जब बारिश रुकी तो वह बकरियों को लेकर वापस घर लौटने के लिए निकल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.