Saraikela News: राजनगर का प्राचीन भीमखांदा मंदिर पानी में डूबा, सावन में श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता
सराईकेला, अगस्त 14 -- Saraikela News: राजनगर। सावन महीने में राजनगर स्थित प्राचीन भीमखांदा मंदिर के पानी में डूब जाने से श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ गई है। लगातार बारिश और जलस्तर बढ़ने के कारण मंदिर परिसर में पानी भर गया। जिससे बाबा के दर्शन और पूजा-अर्चना करने को लेकर श्रद्धालुओं के सामने परेशानी हो रही है। साल के 12 महीने के साथ सावन में हर सोमवार बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करने और पूजा-अर्चना के लिए भीमखांदा मंदिर पहुंचते हैं। भक्तों के बीच बोल बम और हर हर महादेव के जयकारों से माहौल भक्तिमय रहता है। ऐसे में मंदिर के जलमग्न होने से श्रद्धालुओं को इस बार बिना बाबा के प्रत्यक्ष दर्शन के ही सोमवारी पूजा करनी पड़ सकती है। स्थानीय श्रद्धालुओं का कहना है कि भीमखांदा मंदिर धार्मिक आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र है और सावन के दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.