Saraikela News: राजनगर: ट्रक का रस्सी खोलने के दौरान हुआ हादसा
सराईकेला, अगस्त 31 -- Saraikela News: राजनगर। राजनगर शनिवार देर रात करीब एक बजे सड़क किनारे खड़े बांस लदे ट्रक में ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसा रस्सी खोलने के दौरान हुआ और इसकी चपेट में आकर मजदूर की मौत हो गई। मृतक नीलकंठ जाना बहरागोड़ा के भंडारसोल का रहने वाला था। रविवार सुबह नौ बजे मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा है। परिजनों ने ट्रेलर मालिक से उचित मुआवजे की मांग की है। साथ ही प्रशासन से दोषी के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की गई है। यह भी पढ़ें- Saraikela News: रस्सी खोल रहे मजदूरों पर कहर बनकर टूटा तेज रफ्तार ट्रेलर, एक की मौत पुलिस फरार ट्रेलर चालक की तलाश में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.