सराईकेला, अक्टूबर 23 -- Saraikela News: झारखंड आंदोलनकारी संघ के सद्स्य धनपति सरदार ने कहा कि एक नवंबर से झारखंड के आंदोलनकारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रांची में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करेंगे। उन्होने बताया कि आंदोलन को व्यापक रूप देने के लिए झारखंड के सभी आंदोलनकारियों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। धरना-प्रदर्शन शुरू होने से पूर्व आंदोलनकारियों की एक वृहत बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें आंदोलन की रूपरेखा, मांगों और तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों की प्रमुख मांगों में स्थानीय नीति एवं नियोजन नीति को प्रभावी रूप से अविलंब लागू करना, पेसा कानून-1996 के 23 प्रमुख प्रावधानों को पूरी तरह लागू करना तथा झारखंड आंदोलनकारियों के करीब 20 हजार आश्रितों को तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर स...