सराईकेला, जुलाई 20 -- Saraikela News: सरायकेला। सरायकेला पुलिस ने रथ मेला से चोरी मोबाइल फोन आधा घंटे के भीतर बरामद कर लिया। पुलिस ने बरामद मोबाइल फोन सरायकेला नगरपालिका ओड़िया मध्य विद्यालय में कार्यरत सहायक शिक्षक रुनुनंदा रथ को सौंप दिया। शनिवार की रात को शिक्षक सरायकेला रथ मेला परिवार के साथ घूमने आई थीं। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर किसी उचक्के ने उनका मोबाइल फोन उड़ा लिया। मोबाइल चोरी होने की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सरायकेला पुलिस और टेक्निकल सेल ने तत्परता दिखाते हुए मोबाइल लोकेशन को ट्रैक किया। सटीक लोकेशन मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर मोबाइल को बरामद कर लिया। यह भी पढ़ें- Saraikela News: सरायकेला पुलिस की त्वरित कार्रवाई: रथ मेले से चोरी हुआ शिक्षिका का मोबाइल आधे घंटे में बरामद इसके बाद पुलिस ने कानूनी प्रक...