Saraikela News: रथ निर्माण शुरू, पुरी से आए कारीगर बना रहे हैं आठ चक्कों का भव्य रथ
सराईकेला, जुलाई 6 -- Saraikela News: सरायकेला। जिले में महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक और पारंपरिक रथ यात्रा की तैयारियां ज़ोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इस वर्ष भी सरायकेला की सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत करते हुए रथ निर्माण का कार्य आरंभ कर दिया गया है। इस भव्य रथ के निर्माण के लिए ओडिशा के पवित्र पुरीधाम से विशेष रूप से 6 कुशल कारीगर बुलाए गए हैं, जो दिन-रात काम में जुटे हुए हैं। महाप्रभु का यह भव्य रथ कुल 8 चक्कों का होगा। रथ की कुल ऊंचाई 33 फीट की होगी। यह रथ 14 फीट चौड़ा होगा व लंबाई 16 फीट की बन रही है। मुख्य कारीगरों के अनुसार, 13 जुलाई तक निर्माण कार्य हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा। पुरी के कोणार्क क्षेत्र से आए कारीगरों में प्रकाश चंद्र ओझा, चक्रधर ओझा, सुदर्शन ओझा, अजय ओझा, बुभुति सवाई और सहदेव साहू शामिल हैं。 यह भी पढ़ें- पुरी रथ यात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.