Saraikela News: मुरुप में मां मनसा की प्रतिमा विसर्जित, नम आंखों से दी अंतिम विदाई
सराईकेला, अक्टूबर 25 -- Saraikela News: सरायकेला प्रखंड अंतर्गत मुरुप गांव में मां मनसा पूजा के अवसर पर आयोजित धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुक्रवार को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ समापन हुआ। पूजा-अर्चना के बाद मां मनसा की प्रतिमा का स्थानीय जलाशय में विधि-विधान के साथ विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां मनसा के जयकारे लगाते हुए नम आंखों से विदाई दी और सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। पूजा के अवसर पर आयोजित रात्रि जागरण में 'मनसा मंगल' गीतिनाट्य का भव्य मंचन आकर्षण का केंद्र रहा। कलाकारों ने गीत, संगीत और अभिनय के माध्यम से मां मनसा की महिमा तथा धार्मिक कथाओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। गीतिनाट्य देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु जुटे। कलाकारों की प्रभावशाली प्रस्तुति और धार्मिक प्रसंगों के सुंदर चि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.