Saraikela News: मुड़िया में ट्रक को ओवरटेक करने में बाइक सवार युवक की मौत, जाम
सराईकेला, अक्टूबर 16 -- Saraikela News: सरायकेला थाना क्षेत्र के मुड़िया (रामचंद्रपुर) में गुरुवार शाम हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सरायकेला थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी ताहिर अंसारी के पुत्र शेख तोहिद (19) के रूप में हुई है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुख्य सड़क को जाम कर दिया। जानकारी के अनुसार, शेख तोहिद बालीगुमा स्थित एक कंपनी में काम करता था। गुरुवार शाम करीब 6 बजे वह अपनी ड्यूटी समाप्त कर बाइक से नारायणपुर स्थित अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान चंद्रपुर के समीप एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे से गुस्साए स्थानीय लोगों ने चंद्रपुर के समीप मुख्य सड़क को करीब आधे घंटे के लिए जाम कर दिया। जाम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.