Saraikela News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सरायकेला और ईचागढ़ में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का किया भौतिक निरीक्षण
सराईकेला, अगस्त 15 -- Saraikela News: सरायकेला। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने शुक्रवार को 51-सरायकेला और 50-ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित कार्यों का औचक और भौतिक निरीक्षण किया। ग्राउंड जीरो पर कार्यों की सत्यता जांचने के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने स्वयं कई घरों का दरवाजा खटखटाया और मतदाताओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों की ओर से किए गए सर्वेक्षण, मतदाता सत्यापन, पात्र नागरिकों के पंजीकरण और वोटर लिस्ट में दर्ज विवरणी शुद्धता की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान के रवि कुमार ने बीएलओ को निर्देश दिए कि वे मतदान केंद्र के प्रत्येक घर तक अनिवार्य रूप से पहुंचें। उन्होंने होम-टू-रोल व्यवस्था के अनुरूप शत-प्रतिशत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.