सराईकेला, अगस्त 22 -- Saraikela News: खरसावां। खरसावां थाना क्षेत्र के बनाईकेला चौक के समीप शुक्रवार को सड़क हादसे में पीडीएस दुकानदार सह संतीकुदर निवासी करम सिंह बोदरा (55) की मौत के बाद शनिवार को ग्रामीणों और आदिवासी हो समाज महासभा के लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव के साथ खरसावां चांदनी चौक जाम कर दिया। दोपहर करीब 1:30 बजे शुरू हुआ सड़क जाम लगभग डेढ़ घंटे तक चला। अधिकारियों और वाहन मालिक की ओर से मुआवजे का आश्वासन मिलने के बाद करीब 3 बजे जाम हटाया गया। सड़क जाम की सूचना पर सीओ कप्तान सिंकू, खरसावां थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह और आमदा ओपी प्रभारी रामरेखा पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों और मृतक के परिजनों से वार्ता की। वार्ता के दौरान मालवाहक 407 वाहन के मालिक की ओर से मृतक के परिवार को एक लाख...