Saraikela News: मिट्टी का घर गिरने से पांच बकरियों और सात मुर्गियों की मौत, 35 हजार का नुकसान
सराईकेला, नवम्बर 4 -- मिट्टी का घर गिरने से परिवार को नुकसान Saraikela News: प्रखंड क्षेत्र के बड़ा सिजुलता पंचायत अंतर्गत जामबनी गांव में सोमवार की रात अचानक एक मिट्टी का घर भरभराकर गिर गया। इस हादसे में घर के अंदर बंधी पांच बकरियों और सात मुर्गियों की मलबे में दबकर मौत हो गई। वहीं, घर में रखे अनाज, बर्तन समेत अन्य घरेलू सामान भी क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, घटना में परिवार के किसी सदस्य को चोट नहीं आई। गृहस्वामी घासीराम सरदार को करीब 35 हजार रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, घासीराम सरदार अपने परिवार के साथ जामबनी गांव स्थित मिट्टी के घर में सो रहे थे। सोमवार की रात अचानक घर भरभराकर गिर गया। घर गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। हालांकि, मलबा हटाने तक घर के अंदर बंधे दो भेड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.