सराईकेला, अगस्त 30 -- Saraikela News: सरायकेला। जिले में विधिक गतिविधियों का महामंथन हुआ। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामाशंकर सिंह के मार्गदर्शन में सिविल कोर्ट, सरायकेला में पैरा लीगल वॉलेंटियर्स के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी क्रम में सिविल कोर्ट, सरायकेला एवं अनुमंडलीय न्यायालय, चांडिल दोनों स्थानों पर मासिक लोक अदालत के साथ यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के लिए विशेष लोक अदालत का भी आयोजन हुआ। आयोजित मासिक लोक अदालत के दौरान दोनों न्यायालय परिसरों में कुल 56 मामलों को संदर्भित कर उनका सौहार्दपूर्ण निष्पादन किया गया। जिसमें Rs.2,93,950 रुपये की समझौता राशि प्राप्त हुई। वहीं, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के लिए आयोजित विशेष लोक अदालत के दौरान बैंक लोन से संबंधित 5 मामलों का निष्पादन कि...