सराईकेला, सितम्बर 27 -- Saraikela News: सरायकेला, संवाददाता। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सरायकेला-खरसावां रामाशंकर सिंह के मार्गदर्शन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव (प्रभारी) लूसी सोसेन तिग्गा के पर्यवेक्षण में मासिक लोक अदालत का आयोजन एक साथ सिविल कोर्ट सरायकेला एवं अनुमंडलीय न्यायालय, चांडिल परिसर में किया गया। मासिक लोक अदालत के दौरान कुल 45 मामलों का निष्पादन किया गया, जिससे कुल Rs.2,52,500 (दो लाख बावन हजार पांच सौ रुपये) राजस्व की प्राप्ति हुई। निष्पादित 45 मामलों में से 43 मामले विद्युत विभाग से संबंधित थे, जिनसे Rs.2,48,000 (दो लाख अड़तालीस हजार रुपये) राजस्व प्राप्त हुआ। वहीं उत्पाद विभाग से संबंधित 02 मामलों का निष्पादन किया गया, जिनसे Rs.4,500 (चार हजार पांच सौ रुपये) राजस्व की प्राप...