Saraikela News: मानसून की दस्तक के साथ प्रशासन अलर्ट, आपदा से बचाव के लिए गाइडलाइन जारी
सराईकेला, जुलाई 14 -- Saraikela News: सरायकेला। राज्य में मानसून सक्रिय होने और मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी के बाद सरायकेला जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने संभावित प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन ने निचले इलाकों और नदी तटीय क्षेत्रों में विशेष निगरानी के निर्देश दिए हैं तथा आपदा प्रबंधन विभाग को 24 घंटे सतर्क रहने को कहा है। जारी एडवाइजरी में लोगों से जलभराव वाली सड़कों, पुल-पुलियों और अंडरपास से वाहन नहीं ले जाने, उफनते नदी-नालों के पास नहीं जाने तथा वज्रपात के दौरान खुले मैदान, खेत, तालाब और पेड़ों के नीचे शरण नहीं लेने की सलाह दी गई है। साथ ही केवल प्रशासन की आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल नियंत्रण कक्ष से संपर्क करने की अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.