सराईकेला, जुलाई 18 -- Saraikela News: सरायकेला। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने सामाजिक न्याय एवं मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए मानसिक अक्षम महिला और उसकी लगभग दो वर्षीय बच्ची को आवश्यक चिकित्सा एवं संरक्षण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नए बस स्टैंड सरायकेला के समीप उक्त महिला दो वर्षीय बच्ची के साथ असहाय अवस्था में घूमती हुई पाई गई। इस संबंध में पारा विधिक स्वयंसेवक (पीएलवी) तारामनी बंदिया ने तत्काल डीएलएसए सचिव तौसीफ मेराज को सूचना दी। सूचना प्राप्त होते ही सचिव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित किया। डीएलएसए सचिव के प्रयासों से बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य सैयद हैदर एवं जैदु करजी, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी (डीसीपीओ) संतोष कुमार, वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्...