Saraikela News: मानदेय नहीं मिलने पर कंप्यूटर सहायक और एमटीएस ने डीसी और डीडीसी से लगाई गुहार
सराईकेला, जुलाई 24 -- Saraikela News: खरसावां। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) और प्रखंड कार्यालयों में बाह्यस्रोत (आउटसोर्स) के तहत कार्यरत कंप्यूटर सहायक (सीए) और एमटीएस कर्मचारियों ने लंबित मानदेय भुगतान को लेकर शुक्रवार को डीसी और डीडीसी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कर्मचारियों ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के 7 महीने, 2025-26 के 6 महीने, 2026-27 के 4 महीने यानी कुल 17 महीने का मानदेय अब तक लंबित है। उन्होंने कहा कि डीआरडीए और सभी प्रखंड कार्यालयों की ओर से कई बार मानदेय भुगतान के लिए पत्राचार किया गया। लेकिन ग्रामीण विकास विभाग से आवंटन प्राप्त नहीं होने के कारण भुगतान नहीं हो सका। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से मानदेय नहीं मिलने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। बच्चों की पढ़ाई, परिवार का भरण-पोषण, मकान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.