Saraikela News: मातकमडीह ने सीनी को 5-1 से रौंदा, सुपर लीग में दर्ज की पहली जीत
सराईकेला, अगस्त 13 -- Saraikela News: खरसावां। जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित जिला फुटबॉल सुपर लीग अर्जुना-कप 2026 के तहत गुरुवार को अर्जुना स्टेडियम खरसावां में एसएफए मातकमडीह और सुमित एफसी सीनी के बीच मुकाबला हुआ। एकतरफा मुकाबले में एसएफए मातकमडीह ने सुमित एफसी सीनी को 5-1 से पराजित कर सुपर लीग में पहली जीत दर्ज की। मातकमडीह की टीम ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। पहले हाफ में लगातार तीन गोल दागकर टीम ने सीनी पर दबाव बना दिया। मैच का पहला गोल सुखराम सोरेन ने किया। इसके बाद डी-एरिया में मिले पेनाल्टी किक को विश्वनाथ सिंह सरदार ने गोल में बदलकर बढ़त 2-0 कर दी। मलखान सिंह सरदार ने शानदार गोल दागते हुए पहले हाफ में अपनी टीम को 3-0 की मजबूत बढ़त दिला दी। यह भी पढ़ें- Saraikela News: हाथीटांड़ ने खामारडीह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.