सराईकेला, जुलाई 21 -- Saraikela News: राजनगर। राजनगर प्रखंड के चांवरा गांव निवासी 12 मौजा के छोटा माझी, चांवरा के माझी बाबा सुराई मुर्मू का निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से हृदय रोग से पीड़ित थे और उपचाररत थे। उनके निधन की खबर फैलते ही चांवरा सहित आसपास के कई गांवों में शोक की लहर दौड़ गई। सुराई मुर्मू संथाल समाज के सम्मानित पारंपरिक नेतृत्वकर्ता थे। उन्होंने लंबे समय तक सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के संरक्षण और समाज के मार्गदर्शन में भूमिका निभाई। उनके निधन पर विभिन्न गांवों के माझी बाबा एवं समाज के लोगों ने दु:ख व्यक्त करते हुए इसे समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। यह भी पढ़ें- Saraikela News: 12 मौजा के छोटा माझी एवं चांवरा के माझी बाबा सुराई मुर्मू का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर स्वर्गीय सुराई मुर्मू अपने पीछे पत्नी...