सराईकेला, नवम्बर 3 -- Saraikela News: अपना अधिकार संगठन को मजबूत बनाने और समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से रविवार को संगठन की सरायकेला-खरसावां जिला कमेटी सहित खरसावां एवं कुचाई प्रखंड कमेटियों का पुनर्गठन किया गया। पुनर्गठन के दौरान नई कमेटियों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसमें महेश मिंज को सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष बनाया गया। जिला कमेटी में रघु हांसदा को जिला उपाध्यक्ष, डाबुआ सोय को जिला सचिव, शिवा कुरली को जिला कोषाध्यक्ष तथा सूरज हेम्ब्रम एवं सपना हो को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। वहीं, जिला कमेटी के सदस्य के रूप में अंजु अमिषा गागराई, अजय सामाड, रामलाल हेम्ब्रम, टाटा चातर, सूरज सोय, उपेन्द्र सरदार, सन्नी सोय एवं जीवन सोय को शामिल किया गया। इसी क्रम में खरसाव...