सराईकेला, सितम्बर 6 -- Saraikela News: राजनगर। सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर निभाते हुए रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड, प्लांट-5 में रामकृष्णा फाउंडेशन के अंतर्गत रविवार को 10वें महारक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जमशेदपुर ब्लड बैंक एवं बीबीडीए के सहयोग से आयोजित किया गया। जिसमें कंपनी के कर्मचारियों, अधिकारियों एवं अन्य रक्तदाताओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी शक्ति सेनापति एवं प्लांट हेड कृष्णा कुमार झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और यह एक ऐसा पुण्य कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने सभी कर्मचारियों एवं रक्तदाताओं के सेवा भाव और सामाजिक सरोकार की सराहना करते हुए...