सराईकेला, जुलाई 24 -- Saraikela News: खरसावां। आठ दिनों तक मौसीबाड़ी में विश्राम करने के बाद नौवें दिन महाप्रभु जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा संग घर वापसी प्रभु के जयकारों के बीच हुई। परंपराओं के बीच भगवान जगन्नाथ मौसीबाड़ी में पूजे जाने के बाद उत्साह के साथ भक्तों के बीच खरसावां शहरी क्षेत्र, खरसावां के हरिभंजा एवं दलाईकेला के जगन्नाथ मंदिर पहुंचे। बाहुड़ा रथयात्रा के दौरान खरसावां और हरिभंजा में भक्तों की भीड़ उमड़ी। मौसीबाड़ी में विश्राम करने के बाद नौवें दिन वापसी के लिए निकले। इस दौरान भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। वापसी के पहले मौसीबाड़ी में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। यह भी पढ़ें- सरायकेला में घुरती रथयात्रा के साथ नौ दिवसीय रथ महोत्सव संपन्न, बड़दांड पहुंचे महाप्रभुभगवान का भोग भगवान को तरह-तरह के फल...