Saraikela News: मवि सरायकेला में विशेष स्वास्थ्य कैंप का आयोजन
सराईकेला, जुलाई 31 -- Saraikela News: सरायकेला। गैर संचारी रोग (एनसीडी) विभाग के अंतर्गत चल रहे जन जागरूकता अभियान एवं ओरल स्क्रीनिंग कार्यक्रम के तहत गुरुवार को बालक मध्य विद्यालय सरायकेला में विशेष स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। यह शिविर सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह और जिला दंत पदाधिकारी डॉ. कामिनी लता के कुशल निर्देशन में लगाया गया। कैंप के दौरान जिला दंत पदाधिकारी डॉ. कामिनी लता ने विद्यालय के कुल 185 छात्र-छात्राओं के मुंह और दांतों की जांच की। जांच के साथ-साथ उन्होंने बच्चों को मौखिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया।
स्वास्थ्य शिक्षा डॉ. कामिनी लता ने कैंप में उपस्थित सभी छात्रों को दांतों को स्वस्थ रखने के लिए ब्रश करने का सही तरीका प्रैक्टिकल रूप से समझाया। उन्होंने बच्चों को सलाह दी कि मुंह और दांतों की अच्छी सफाई रखकर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.