सराईकेला, जुलाई 22 -- Saraikela News: मलेरिया नियंत्रण को लेकर चलाया गया विशेष फॉगिंग अभियान -मच्छर जनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी : डॉ. सुजीत

विशेष फॉगिंग अभियान खरसावां,संवाददाता। जिला मलेरिया पदाधिकारी के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कुचाई में मलेरिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए विशेष फॉगिंग अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य अस्पताल परिसर में मच्छरों के प्रकोप को कम कर मरीजों, उनके परिजनों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं आम नागरिकों को मच्छर जनित रोगों, विशेषकर मलेरिया से सुरक्षित रखना है। अभियान के तहत अस्पताल परिसर, सभी वार्डों, झाड़ियों और आवासीय क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर फॉगिंग की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरे परिसर का निरीक्षण कर मच्छरों के संभावित प्रजनन स्थलों पर विशेष ध्यान दिया।

जन जागर...