Saraikela News: मलेरिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क
सराईकेला, जुलाई 10 -- Saraikela News: राजनगर। बरसात के मौसम में मलेरिया के बढ़ते खतरे को देखते हुए राजनगर सीएचसी पूरी तरह सतर्क हो गया है। संभावित मरीजों की समय पर पहचान और उपचार सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष निगरानी अभियान शुरू किया है। इसके तहत एमपीडब्ल्यू प्रतिदिन गांवों का दौरा कर संदिग्ध मरीजों की पहचान कर रहे हैं। सीएचसी चिकित्सा प्रभारी डॉ. श्याम सोरेन ने क्षेत्र में मलेरिया की रोकथाम को लेकर स्कूलों के छात्रावासों में भी जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान एकेडमिक इंग्लिश हाईस्कूल, राजनगर के छात्रावास में एक छात्र मलेरिया से संक्रमित पाया गया था। उसे तत्काल दवा उपलब्ध कराई गई और अब उसकी स्थिति सामान्य है। यह भी पढ़ें- Purnia News: बरसात में बढ़ा संक्रामक बीमारियों का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने किया सतर्क प्रत्येक गांव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.