Saraikela News: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर डीसी ने की समीक्षा बैठक
सराईकेला, जुलाई 9 -- Saraikela News: सरायकेला। समाहरणालय में डीसी नीतीश कुमार सिंह ने समीक्षा बैठक की। इस दौरान विधानसभावार एन्युमरेशन (गणना) प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अभियान से जुड़े सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने के लिए ठोस कार्य योजना बनाकर सुनियोजित ढंग से काम करने का निर्देश दिया। डीसी ने अधिकारियों और कर्मियों को कहा कि सभी बीएलओ, सुपरवाइजर पूरी रुचि, गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का संपादन करें। उन्होंने विशेष रूप से जोर दिया कि एसआईआर कार्य में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारी और कर्मी संवेदनशीलता के साथ दायित्वों का निर्वहन करें। अभियान के प्रत्येक चरण में गुणवत्ता सुनिश्चित करें। यह भी पढ़ें- Saraikela News: एसआईआर के तहत गणना प्रपत्र वितरण संग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.