सराईकेला, अगस्त 18 -- Saraikela News: राजनगर। शिव पूजा कमेटी भीमखंदा की ओर से आयोजित श्रावणी मेला का सोमवार को बंगला सावन पूर्णिमा के अंतिम सोमवार को समापन हो गया। इस अवसर पर ओडिशा, बंगाल, जमशेदपुर सहित विभिन्न गांवों और राज्यों से पहुंचे कांवरियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। सुबह 6 बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ती रही। कांवरियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए शिव पूजा कमेटी की ओर से कतारबद्ध जलाभिषेक की व्यवस्था की गई थी। समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं के लिए नाश्ता, प्रसाद और शरबत की भी व्यवस्था की। समिति के अध्यक्ष रुद्रप्रताप महतो ने कहा कि बांगला श्रावण माह के प्रत्येक सोमवार को भीमखंदा में हजारों की संख्या में कांवरिया पहुंच कर जलाभिषेक करते हैं। उन्होंने भीमखंदा के धार्मिक महत्व का उल्लेख करते हुए कहा...