सराईकेला, नवम्बर 18 -- Saraikela News: सरायकेला । राजनगर प्रखंड अंतर्गत भीमखंदा पर्यटन स्थल परिसर में स्थित अनाथ आश्रम में मंगलवार को विधिक सेवा के तहत बच्चों के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पीएलवी (पारा विधिक स्वयंसेवक) रमेश हासदा एवं राम सोरेन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान बच्चों को बालश्रम एवं बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि बालश्रम और बाल विवाह बच्चों के अधिकारों एवं उनके उज्ज्वल भविष्य को प्रभावित करते हैं। साथ ही बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा किसी भी प्रकार के शोषण या बाल अधिकारों के उल्लंघन की स्थिति में उचित सहायता लेने की जानकारी दी गई।कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में बालश्रम और बाल वि...