सराईकेला, अगस्त 29 -- Saraikela News: राजनगर। राजनगर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चौके के 25 विद्यार्थियों का भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का रजिस्ट्रेशन फीस विद्यालय के पूर्व शिक्षक रूद्र प्रसन्न महतो ने भरा। शिक्षक महतो वर्तमान में पूर्वी सिंहभूम के बोड़ाम में पदस्थापित हैं और वे चौके गांव के निवासी हैं। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में शामिल होने वाले वैसे इच्छुक विद्यार्थी ज़ब रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने में असमर्थ थे, तब विद्यालय के पूर्व शिक्षक रूद्र प्रसन्न महतो ने मदद का हाथ बढ़ाकर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। उनका कहना है कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा विद्यार्थियों में संस्कार गढ़ने का कार्य कर रही है। ऐसे में कोई विद्यार्थी फीस के चलते परीक्षा देने से वंचित न रहे। इसलिए सभी को आगे कर गरीब विद्यार्थियों का मदद करना चाहिए...