सराईकेला, सितम्बर 9 -- Saraikela News: सरायकेला। छात्रों के अधिकारों की रक्षा और उन पर दर्ज कथित फर्जी मुकदमों को वापस लेने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी सरायकेला-खरसावां 9 सितंबर को सरायकेला में बड़ा आंदोलन करने जा रही है। इस दिन भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से एसपी और डीसी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। घेराव कार्यक्रम की जानकारी देते भाजपा नेता राजकुमार सिंह ने बताया कि झारखंड में परीक्षा नियुक्ति प्रक्रिया में हुए कथित घोटालों की सीबीआई से निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी इस आंदोलन का मुख्य हिस्सा होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है और शांतिपूर्ण आंदोलन करने वाले छात्रों पर फर्जी मुकदमे दर्ज कर उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे भाजपा कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।इस यह भी पढ़ें- Palamu N...