सराईकेला, सितम्बर 4 -- Saraikela News: खरसावां। खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। व्रत रखकर पारंपरिक रीति रिवाज के तहत भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। यह भी पढ़ें- Sasaram News: श्रद्धा व भक्तिभाव से मनाई जन्माष्टमीपूजा-अर्चना की विधि राधा माधव मंदिर खरसावां, हरि मंदिर, जगन्नाथ मंदिर हरिभंजा, जगन्नाथ मंदिर चांकड़ी, जगन्नाथ मंदिर बंदोलोहर, जगन्नाथ मंदिर दलाईकेला आदि मंदिरों में शुक्रवार सुबह श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर अष्टमी की पूजा-अर्चना की। इसके अलावा घर-घर में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की। वहीं देर रात श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के बाद श्रीकृष्ण के बाल-गोपाल रूप में महास्नान कराया ग...